शहर-राज्य
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट में नाबालिग की मौत, दो घायल
Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सेना की फायरिंग रेंज में शुक्रवार को गोला-बारूद के एक टुकड़े में विस्फोट होने से 17 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जैतपुर गांव के पास हुआ विस्फोट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे जैतपुर गांव के पास हुई और घायलों को उत्तर प्रदेश के झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। (भाषा)



