Beggar: भिखारी निकला लाखों रुपये की संपत्ति का मालिक

Beggar: भिखारी लाखों की संपत्ति का मालिक निकला। यह देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासन ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के दौरान कुष्ठ रोग से जूझ रहे 50 वर्षीय भिखारी को बचाया है। शुरुआती तौर पर पता चला है कि वह तीन मकानों, एक कार और तीन ऑटो रिक्शा समेत लाखों रुपये की संपत्ति का मालिक है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए बचाया
प्रशासन ने इंदौर में भीख लेने के साथ ही भीख देने और भिखारियों से कोई सामान खरीदने तक पर कानूनी रोक लगा रखी है और उसका दावा है कि शहर भिक्षुकमुक्त है। महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि आम लोगों की सूचना पर सर्राफा क्षेत्र से एक कुष्ठ रोगी को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए बचाया गया है। (भाषा)



