Prateek Yadav: प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का लगाया आरोप, तलाक लेने की बात कही

Arpana Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अपर्णा बिष्ट यादव पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जल्द ही उनसे तलाक लेंगे।

जानें, क्या कहा प्रतीक यादव ने
प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है। वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है। उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की। (भाषा)



