राजनीति

Maharashtra Politics: संजय राउत बोले, शिवसेना पार्षदों को होटल में स्थानांतरित क्यों किया गया, कौन-किससे डर रहा है?

Mumbai Politcis: शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने सोमवार को सत्तारूढ़ शिवसेना के निर्वाचित पार्षदों को होटल में स्थानांतरित किए जाने पर सवाल उठाया और कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के जनादेश को देखते हुए कोई भी पार्टी आसानी से बीएमसी में महापौर पद पर दावा नहीं कर सकती।

जानें, नगर निकाय चुनाव में किसे-कितनी सीटें मिलीं
हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिसमें भाजपा और शिवसेना ने क्रमशः 89 और 29 सीटें जीतीं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने छह सीटों पर जीत हासिल की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button