राजनीति

Nari Shakti Vandan Vdhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर योगी आदित्यनाथ बोले, कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष का कृत्‍य द्रौपदी के चीरहरण जैसा

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पारित न होने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले इंडी गठबंधन, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस समेत उनके सहयोगी दलों ने जो कृत्‍य किया वह भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण की तरह था।

विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज
लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों, केंद्यरी मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व केंद्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी समेत वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक पारित न हो पाने को लेकर आदित्‍यनाथ ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button