राजनीति

Delhi Election 2025: राहुल गांधी ने यमुना का लिया जायजा, अरविंद केजरीवाल को डुबकी लगाने की दी चुनौती

नई दिल्ली, एसजेएन नेटवर्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के बीच यमुना नदी के किनारे पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया। राहुल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा कि वह डुबकी कब लगाएंगे।

राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा
राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का वीडियो बृहस्पतिवार को एक्स पर जारी किया। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!

यह भी कहा राहुल ने
हमें यमुना को सिर्फ एक water body के रूप में नहीं, एक living being के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज भारत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button