खेल-मनोरंजन

Neeraj-Himani Wedding: कौन हैं हिमानी मोर, जिनके साथ ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने किया विवाह

Neeraj-Himani Marriage: भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दो दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से विवाह किया। स्टार खिलाड़ी 27 वर्षीय नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवाह की घोषणा की।

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी विवाह की जानकारी


नीरज ने विवाह समारोह की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें। चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं।

कौन है हिमानी मोर
नीरज के चाचा भीम ने हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा में अपने गांव से बताया हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ। उन्होंने कहा कि हिमानी मोर सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे। तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग ले रहे थे। उन्होंने चेक गणराज्य के विश्व रिकॉर्डधारी भाला फेंक के दिग्गज यान जेलेज्नी को अपने साथ जोड़ा था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button