राजनीति

UP Politcs: कसाइयों से संबंध रखने वालों को गोबर में दुर्गंध ही मिलेगी, अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ का तंज

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि गोकशी करवाने और कसाइयों के साथ संबंध रखने वाले सपा के लोग गौ माता की सेवा करना क्या जानें, उन्हें तो गोबर में दुर्गंध ही मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बरेली में विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने बरेली में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये निराश्रित गोवंश समाजवादी पार्टी ने दिए हैं और इसीलिए इन्होंने गायों को लावारिस छोड़ दिया था। देखिये ना, समाजवादी पार्टी के मुखिया क्या कहते हैं कि मुझे गोबर से दुर्गंध आती है।

अखिलेश ने भाजपा को दुर्गंध का स्रोत बताया, उप मुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य ने किया पलटवार
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिनों यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दुर्गंध का स्रोत बताया कि भाजपाइयों को दुर्गंध पसंद है तभी वे गौशाला खोल रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने परफ्यूम पार्क खोला। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान, खासकर ग्वाल के बेटे, को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है।

अखिलेश के गौशाला में दुर्गंध वाले बयान पर भाजपा ने कहा, ऐसे लोगों को अपनी राजनीति करने के लिए दूसरा देश ढूंढना चाहिए
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गौशाला में दुर्गंध वाले बयान की आलोचना की और कहा कि ऐसे लोगों को अपनी राजनीति करने के लिए कोई दूसरा देश ढूंढ लेना चाहिए, क्योंकि भारत सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी गत दिनों मीडिया में आई उन खबरों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, जिनमें कहा गया है कि पार्टी के विधायक राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा संतों की तुलना सांड से की जा रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button