क्राइम

Noida News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर टैक्सी चालक से 2.10 लाख रुपये की ठगी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नोएडा के ईकोटेक थानाक्षेत्र में कथित रूप से पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर अज्ञात बदमाशों ने एक टैक्सी चालक से दो लाख 10 हजार रुपए ठग लिये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही है मामले की जांच
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात अर्जुन कुमार नामक एक टैक्सी चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जून 2024 में उसे वाट्सएप संदेश मिला और यह संदेश भेजने वालों ने पार्ट टाइम नौकरी का लालच देकर उसे एक ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद उससे दो लाख दस हजार रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button