Mahakumbh 2025: मैं महाकुंभ गई हूं, वहां सब ठीक है: हेमा मालिनी

Mahakumbh News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन की व्यवस्था से जुड़े विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वहां सबकुछ ठीक है और वह खुद वहां जाकर यह देख चुकी हैं।
दिल्ली में भाजपा की जीत पर कहा, अब यमुना नदी की सफाई को लेकर उम्मीद की दिख रही किरण
उन्होंने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से अब यमुना नदी की सफाई को लेकर उम्मीद की किरण दिख रही है। हेमा मालिनी ने कहा कि यह (यमुना की सफाई) मोदी की गारंटी है।
महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए योगी का जताया आभार
उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से सांसद हूं, जहां भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा का महाकुंभ चल रहा है। वह महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताती हैं। विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच कहा कि वहां सबकुछ ठीक है, मैं वहां गई हूं। मोदी सरकार में देश बड़े निर्णयों और नीतियों को लागू होते देख रहा है। इनमें युवाओं, महिलाओं और किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल रही है।
12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कर की छूट कही ये बात
हेमा मालिनी ने 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कर की छूट का हवाला देते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग और वेतनभोगी वर्ग में खुशी की लहर है। (भाषा)



