देश-दुनिया

Delhi News: मानहानि मामले में आतिशी के खिलाफ भाजपा नेता की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा उच्च न्यायालय

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मानहानि के मामले को खारिज करने के आदेश को चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति विकास महाजन करेंगे सुनवाई
न्यायमूर्ति विकास महाजन इस मामले की सुनवाई करेंगे। इस मामले में सबकी नजर टिकी है। गौरतलब है कि दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। आठ फरवरी को मतगणना होगी। दिल्ली में इस बार रोचक चुनावी मुकाबला है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button