देश-दुनिया

Kunal Kamra Row: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अनुचित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: देवेंद्र फडणवीस

Mumbai News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अनुचित टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फडणवीस ने सदन में इस मुद्दे के उठने के बाद राज्य विधानसभा में कहा कि कामरा का प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश और न्यायपालिका के खिलाफ निम्न-स्तरीय टिप्पणी करने का इतिहास रहा है।

कामरा की लोकेशन का पता लगाया जा रहा, कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी: योगेश कदम
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है और इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना नेता कदम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कानून सबके लिए समान है और वह कामरा की टिप्पणी को लेकर मुंबई के एक स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्रवाई का समर्थन नहीं करते। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button