राजनीति

Farmer: जगदीप धनखड़ बोले-किसानों को आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादों पर केंद्रित करना होगा ध्यान, कांग्रेस बोली-उप राष्ट्रपति की किसान संबधी चिंताओं को कर दिया जाता है नजरअंदाज

Farmer: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि विकसित भारत को परिभाषित करने के लिए लोगों की आय में आठ गुना वृद्धि करनी होगी। उन्होंने किसानों से कृषि से आगे देखने व अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि आधारित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित का आग्रह किया।

कहा, विकसित भारत का मतलब दुनिया में देश की अर्थव्यवस्था की रैंक नहीं
पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में, उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत का मतलब दुनिया में देश की अर्थव्यवस्था की रैंक नहीं है।

उप राष्ट्रपति की किसान संबधी चिंताओं को कर दिया जाता है नजरअंदाज : कांग्रेस
कांग्रेस ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के किसानों से संबंधित एक बयान को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि धनखड़ जब भी किसानों से जुड़ी चिंताओं को उठाते हैं तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जो लोग नारे, फिल्मी संवाद और नाटकबाजी को ही शासन समझ बैठे हैं, उन्हें उप राष्ट्रपति की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए।

सभी की आय को आठ गुना बढ़ाने की जरूरत
पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए धनखड़ ने कहा कि आज जब हम विकसित भारत के बारे में बात करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी अर्थव्यवस्था की रैंक क्या है। विकसित भारत को परिभाषित करने और इसे जमीनी हकीकत बनाने के लिए सभी की आय को आठ गुना बढ़ाने की जरूरत है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button