UP Crime: उप्र के वाराणसी में धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 महिलाएं गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में वाराणसी जिले के रामनगर थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत डोमरी में आयोजित एक धार्मिक कथा में आभूषण चोरी की घटनाओं में शामिल 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान आभूषण चुराने के आरोप में महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं।
सहारनपुर में एसएसपी बंगले पर तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की
सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के बंगले पर तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार को अपनी डयूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुक्रवार को एसएसपी बंगले पर तैनात सिपाही अमित कुमार (37) ने डयूटी के दौरान खुद को सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। (भाषा)



