देश-दुनिया

9/11 हमले की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी बोले, भारत आतंकवाद से लड़ने के सभी प्रयासों के साथ खड़ा है

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में 11 सितंबर 2001 में हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत लोगों की जान ली है तथा सीमा पार आतंकवाद का पीड़ित होने के नाते भारत कई दशकों से इसके खिलाफ लड़ाई में अग्रणी रहा है।

कहा, आतंकवाद के हर रूप और तरीके के खिलाफ हमारा संकल्प और विरोध अडिग
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 9/11 हमले के 25 साल बाद हम पीड़ितों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। साथ ही, उन परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत लोगों की जान ली है। सीमा-पार आतंकवाद के शिकार के तौर पर भारत कई दशकों से इस लड़ाई में सबसे आगे रहा है। भले ही आतंकवाद का खतरा बदलता रहता है, लेकिन आतंकवाद के हर रूप और तरीके के खिलाफ हमारा संकल्प और विरोध अडिग है। हम इस बुराई से निपटने की सभी कोशिशों का समर्थन करते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button