राजनीति

Delhi Election Result: कौन हैं प्रवेश वर्मा, जिन्होंने नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हराया

Delhi Election Result 2025: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दो बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की जनता को दिया।

कौन हैं प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और दिल्ली के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में महरौली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के योगानंद शास्त्री को हराया था। मई 2014 में उन्हें लोक सभा सदस्य के रूप में चुना गया और 2019 में एक बार फिर उन्हें लोक सभा सदस्य के रूप में चुना गया। वे 2013 विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली भाजपा चुनाव समिति के सदस्य भी थे। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली लोकसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को 3186 वोट से हरा दिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button