Delhi News: एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के निलंबन के बाद रोहिणी अदालत के वकीलों ने वापस ली हड़ताल

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के बाद रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल का अपना आह्वान मंगलवार को वापस ले लिया है। शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प को लेकर दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में पुलिस मुख्यालय के बाहर कर्मियों ने प्रदर्शन किया था जिसमें वशिष्ठ भी शामिल हुए थे।
दिल्ली पुलिस एसीपी पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन को लेकर निलंबित
दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन में शामिल हुए दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के विरोध-प्रदर्शन में वशिष्ठ शामिल हुए थे।
वकीलों के साथ विवाद पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली के शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में सोमवार सुबह महिला कर्मियों सहित लगभग 100 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। तख्ती और पोस्टर हाथों में लिए प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने मांग की कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) रहे अरुण कुमार को उनकी पुरानी पदस्थापनाओं पर बहाल किया जाए। (भाषा)


