क्राइम
Delhi News: होली से पहले दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन आघात के तहत 204 गिरफ्तार

Delhi Crime: होली से पहले आदतन अपराधियों, अवैध शराब विक्रेताओं, मादक पदार्थों के तस्करों और अन्य उपद्रवियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन आघात के तहत दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज ने 204 लोगों को गिरफ्तार किया है और 973 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक प्रावधान लागू किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समन्वित कार्रवाई की गई
अधिकारी ने कहा कि त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण एवं दक्षिणपूर्वी जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया, जिसमें बुरे तत्वों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की गई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



