खेल-मनोरंजन
Kangana Ranaut: मानहानि मामले को रद्द करने की याचिका कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट से ली वापस

Supreme Court News: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से अपनी याचिका वापस ले ली, जिसमें 2020-21 के किसान आंदोलन के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ दर्ज शिकायत को रद्द करने से उच्च न्यायालय के इनकार को चुनौती दी गई थी।
इस पीठ में सुनवाई के लिए आया था मामला
यह मामला न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



