खेल-मनोरंजन

IPL: प्रासंगिक बने रहने के लिए मुझे भी खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना होगा: महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni News: करिश्माई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपने के बावजूद पर्दे के पीछे से निर्णय लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

चेन्नई की रविवार की रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीत के बाद जियोस्टार से बात करते हुए धोनी ने गायकवाड़ के नेतृत्व, अपनी फॉर्म और मौजूदा लीग में की जा रही क्षेत्रीय कमेंट्री के बारे में भी बात की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button