खेल-मनोरंजन

Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा विवाद: हैबीटेट स्टूडियो ने परिसर को बंद करने की घोषणा की, जानें, किसने-क्या कहा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की कथित अपमानजनक टिप्पणी से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद हैबिटेट स्टूडियो ने सोमवार को घोषणा की कि उसने परिसर को बंद करने का फैसला किया है।

क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में कामरा ने शिंदे पर गद्दार शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की।

देवेंद्र फडणवीस को तोड़फोड़ में शामिल शिवसेना कार्यकर्ताओं से हर्जाना वसूलना चाहिए: संजय राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को मांग की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उस स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले शिवसेना के कार्यकर्ताओं से नुकसान की भरपाई करनी चाहिए जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो शूट हुआ था। राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी में ‘‘गुंडा राज’’ है। उन्होंने कहा कि फडणवीस गृह विभाग को संभालने में अक्षम हैं।

माफी मांगें या शिवसैनिकों के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें कुणाल कामरा: संजय निरुपम
शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने सोमवार को मांग की कि ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपना बयान वापस लें और माफी मांगें, या फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करें। निरुपम ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसैनिक उत्तेजित हैं और शिंदे का अपमान करने के लिए कामरा से बदला लेने की तलाश में हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button