Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की धमकी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) को एक और धमकी मिली है, जिसमें धमकी भरा संदेश भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) की ओर से पांच करोड़ रुपये की मांग की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश बृहस्पतिवार रात मुंबई यातायात पुलिस के वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया।
पांच करोड़ रुपये की मांग की
अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने अभिनेता को धमकाया और पांच करोड़ रुपये की मांग की। उसने दावा किया कि यह रकम बिश्नोई गिरोह की ओर से मांगी जा रही है। इसके अलावा व्यक्ति ने ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के गीतकार को भी धमकी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के अधिकारियों की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पिछले कुछ हफ्तों में यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सलमान खान के लिए कई धमकी भरे संदेश मिले हैं। (भाषा)



