राजनीति

US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button