देश-दुनिया

Sugar Price Hike: एक माह में चार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़े चीनी के दाम, खुदरा कीमत 59.50 रुपये

Sugar Price Hike: त्योहारों के दौरान आपूर्ति की कमी दूर करने के लिए सरकार के प्रयासों के बावजूद खुदरा एवं थोक बाजारों में चीनी की कीमतें पिछले एक महीने में चार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़ गई हैं।

जानें, कब-कितने बढ़े चीनी के दाम
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीनी का औसत दैनिक खुदरा और थोक मूल्य क्रमशः 59.50 रुपये प्रति किलोग्राम और 55.40 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सालाना आधार पर कीमतें 12-13 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी हैं। एक साल पहले खुदरा बाजार में चीनी का भाव 46.50 रुपये प्रति किलोग्राम और थोक बाजार में 43.23 रुपये प्रति किलोग्राम था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button