राजनीति
UP Politics: योगी आदित्यनाथ बोले, कांग्रेस व इंडी गठबंधन के नेतृत्व में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता का अभाव

UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहली सियासत गरमाने लगी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि इनके नेताओं में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता का पूरी तरह अभाव है।
कहा, चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



