देश-दुनिया

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से 270 लोगों की मौत, 300 से अधिक भारतीय पर्यटक लापता

Nepal News: नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। 300 से अधिक भारतीय पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है।

इन जिलों में मची तबाही
नेपाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 270 हो गई है। बुधवार को तीन जिलों में तबाही मचाने वाली बाढ़ के बाद नवलपरासी पश्चिम से तीन और शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में रसुवा के दो, नुवाकोट के 12, धादिंग के 27, चितवन के 64, गोरखा के 20, तनहू के नौ, नवलपरासी पूर्व के 26 और नवलपरासी पश्चिम के पांच लोग शामिल हैं। हिमस्खलन के कारण भोटेकोशी की सहायक नदी ल्हेंदे के बहाव में रुकावट पैदा होने के बाद यह बाढ़ आई। यह सबसे पहले चीन की सीमा के पास रसुवागढ़ी स्थित तिमुरे इलाके में पहुंची। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अचानक आई बाढ़ में लापता हजारों लोगों में करीब 300 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button