खेल-मनोरंजन

Haryana News: नायब सैनी बोले, राष्ट्र का नाम रोशन करती रहेंगी नवनीत कौर

Haryana Sports : हरियाणा की बेटी, प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर से संत कबीर कुटीर में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की मुलाकात हुई। सीएम के मुताबिक, नवनीत की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प ने उन्हें शिखर तक पहुंचाया है, जो उनके परिवार के साथ-साथ पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है। खेल के प्रति उनका समर्पण यह सिद्ध करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वे आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्र का नाम रोशन करती रहेंगी। बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button