देश-दुनिया

Bihar News: भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर के पार, निचले इलाकों के डूबने का खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

Patna News: बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया और नदी उच्चतम बाढ़ स्तर से एक सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे निचले इलाकों के डूबने का खतरा है। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक कर बिहार में विभिन्न नदियों, विशेषकर गंगा के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की। बाढ़ से संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़ रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। जन-जीवन की सुरक्षा एवं प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नेपाल में बारिश से बिहार के पांच जिलों में बाढ़ जैसे हालात
नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में शुक्रवार को कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे राज्य के पांच जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा नदियों के जलस्तर में वृद्धि से कई इलाकों में पानी भर गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button