शहर-राज्य

Rajasthan News: राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, पत्नी व चाची की हत्या कर खुद भी दी जान; रसायन कारखाने में गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसका फायदा 12 लाख 40 हजार कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को होगा।

पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत में दो प्रतिशत वृद्धि देय होगी
आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ता (डीए) में दो प्रतिशत बढोतरी की सौगात दी है। पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत में दो प्रतिशत वृद्धि देय होगी।

जयपुर में पत्नी व चाची की हथौड़ा मारकर हत्या की, खुद भी फंदे पर लटका
जयपुर के करधनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और चाची की कथित तौर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि युवक ने बाद में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इनकी गई जान
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम की है जब पंकज कुमावत (36) ने अपनी पत्नी सुनीता (33) पर हथौड़े से वार किया। उसने अपने बेटे यांश (9) पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। जब उसकी चाची मधु (55), सुनीता को बचाने आई तो उसने उसके सिर पर भी वार किया।

रसायन कारखाने में गैस रिसाव से मालिक समेत तीन लोगों की मौत
राजस्थान के ब्यावर में रसायन कारखाने में खड़े एक टैंकर से हानिकारक गैस का रिसाव होने पर इसकी चपेट में आकर फैक्टरी के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गैस के प्रभाव से तबीयत खराब होने पर 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर महेन्द्र खड़गावत ने बताया कि सोमवार देर रात रिहायशी इलाके में स्थित कारखाने में गैस रिसाव हुआ जिसके कारण 53 लोग बीमार हो गए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button