राजनीति
Delhi Politics: आतिशी बोलीं, उपदेश देने के बजाय पीएम मोदी को किसानों से बात करने के लिए कहे भाजपा

दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उपदेश देने के बजाय पार्टी को प्रधानमंत्री से कहना चाहिए कि वह आमरण अनशन कर रहे किसानों से बात करें।
कहा, भाजपा के शासनकाल में किसानों की जितनी दुर्दशा हुई, उतनी पहले कभी नहीं हुई
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए आतिशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसानों की जितनी दुर्दशा हुई, उतनी पहले कभी नहीं हुई। (भाषा)



