देश-दुनिया

Chinmoy Krishna Das: बांग्लादेश की अदालत ने चिन्मय कृष्ण दास को जमानत देने से किया इनकार

बांग्लादेश (Bangladesh) की एक अदालत ने हिंदू संत और इस्कॉन से जुड़े रहे चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह के मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। चिन्मय कृष्ण दास को सुनवाई के लिए अदालत नहीं लाया गया और वह ऑनलाइन माध्यम से अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए।

चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को किया गया था गिरफ्तार
इस्कॉन के सदस्य रह चुके चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। एक समाचार बेवसाइट ने चटगांव जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाजिमउद्दीन चौधरी के हवाले से अपनी खबर में कहा कि सुनवाई के दौरान शासन ने जमानत पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह देशद्रोह का मामला है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button