क्राइम
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा में तृणमूल पार्षद की गोली मारकर हत्या, ममता बनर्जी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा जिले में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस बीच, प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
मालदा में हमलावरों ने सिर में मारी गोली
मालदा से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद बाबला सरकार को झालझलिया मोड़ इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने नजदीक से सिर में कई बार गोली मारी। (भाषा)


