खेल-मनोरंजन
Celina Jaitley-Peter Haag: सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा और क्रूरता का लगाया आरोप, अदालत में दायर की याचिका

Celina Jaitley And Peter Haag: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने मुंबई की अदालत में अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दाखिल की है, जिसमें उन्होंने गंभीर भावनात्मक, शारीरिक व यौन उत्पीड़न के अलावा अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।
पीटर हाग को नोटिस जारी
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, न्यायिक मजिस्ट्रेट एससी ताडये ने मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पीटर हाग को नोटिस जारी किया है। मामले को अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



