खेल-मनोरंजन

Dharmendra: बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र नहीं रहे, 89 साल की उम्र में निधन; पीएम मोदी ने जताया शोक

Dharmendra: सत्यकाम से लेकर शोले तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, मुंबई में पुलिस ने यह जानकारी दी। उनके परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एक युग का अंत हो गयाः नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे, जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।

धर्मेंद्र का निधन एक युग का अंत: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया। कहा कि उनका जाना एक युग का अंत है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button