खेल-मनोरंजन

National Sports Day 2025: योगी आदित्यनाथ बोले, हर खिलाड़ी समाज का नायक, राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा

National Sports Day: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हर खिलाड़ी अपने आप में समाज के लिए एक नायक होता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी अपने आप में समाज के लिए एक हीरो होता है। हर नागरिक को एक खिलाड़ी की तरह अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ना चाहिए, खेल जीवन के अनुशासन को बनाए रखना चाहिए, समन्वय स्थापित करना चाहिए और जीवन में उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों का हिस्सा होना चाहिए।

कहा, ध्यानचंद ने हॉकी को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया। ध्यानचंद ने हॉकी को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकासखंड स्तर पर एक मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम के निर्माण के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। हॉकी के जादूगर की स्मृतियों को नमन।

जानें, कब और क्यों मनाया जाता है खेल दिवस
गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। फील्ड हॉकी के सर्वकालिक महान खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले ध्यानचंद दूसरे विश्व युद्ध से पहले 1929 से 1936 तक ओलंपिक में अपना दबदबा बनाने वाली भारतीय टीमों के हिस्सा थे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button