खेल-मनोरंजन
Ek Chatur Naar: जानें, कब रिलीज होगी नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला अभिनीत ‘एक चतुर नार’

Ek Chatur Naar: नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला अभिनीत कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।

फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो ‘ओह माय गॉड’, ‘ऑल इज वेल’,‘102 नॉट आउट’ और ‘आंख-मिचौली’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म के पहले लुक के सामने आने के बाद अब दर्शक फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



