खेल-मनोरंजन

Archery World Cup Stage 2: दीपिका ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता कांस्य पदक

Archery World Cup Stage 2: भारत की सबसे सफल तीरंदाज दीपिका कुमारी रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण दो में दुनिया की नंबर एक लिम सिहियोन से सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक के साथ सम्मान बचाने में सफल रहीं।

कोरिया की खिलाड़ी ने हराया
कोरिया की खिलाड़ी ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत मुकाबले में दीपिका को 7-1 के अंतर से हराया। इस 21 साल की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ने पिछले साल येचियोन विश्व कप में भी दीपिका को अंतिम चार में शिकस्त दी थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button