देश-दुनिया

Christmas 2025: क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी, प्रार्थना सभा में हुए शामिल, दी शुभकामनाएं

Christmas 2025: पूरी दुनिया में बृहस्पतिवार, 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ईसा मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को और मजबूत करती रहेंगी।

पीएम मोदी ने दिल्ली के गिरजाघर में क्रिसमस की प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा, शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन में क्रिसमस की प्रार्थनासभा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर दिल्ली और उत्तर भारत से बड़ी संख्या में आए ईसाई श्रद्धालु गिरजाघर में उपस्थित रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button