Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब, जानें-कहां कितना रहा एक्यूआई

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों को मंगलवार को भी प्रदूषण की समस्या से कोई राहत नहीं मिली। वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शहर में चार स्टेशन लीपुर (421), वजीरपुर (407), बवाना (402) और आनंद विहार (412) में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की ई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों को चेतावनी दी कि प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा के मकसद से मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



