क्राइम

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में हत्या की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार; हथियार बरामद

Ludhiana Crime: पंजाब में लुधियाना के दो व्यक्तियों को विदेश में बैठे आकाओं के निर्देश पर हत्या की एक घटना की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खालिस्तानी तत्वों से जुड़े दोनों आरोपियों ने साजिश को अंजाम देने के लिए लुधियाना में सरकारी और प्रमुख कार्यालयों की रेकी की थी।

एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस के मुताबिक, एक बड़े इंटेलिजेंस ऑपरेशन में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी, एसएएस नगर ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना के साथ मिलकर लुधियाना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो विदेश में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। उनके पास से एक नौ एमएम पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े थे आरोपी
शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) से जुड़े यूके और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े थे। उनके निर्देश पर दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने साजिश के तहत लुधियाना में सरकारी और प्रमुख दफ्तरों की रेकी की थी। इसके अलावा, दोनों को कुछ और पहचाने गए लोगों से संबंधित जानकारी इकट्ठा करने और ग्राउंडवर्क करने का काम सौंपा गया था।

एफआईआर दर्ज
पीएस एसएसओसी एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने और पंजाब के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button