देश-दुनिया

Haryana News: हरियाणा में भारी बारिश के कारण मकान गिरने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत, बाढ़ प्रभावित हिमाचल को दी पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

Haryana Rain: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में मकान ढह जाने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। नायब सैनी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कुल 48 लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी की गई है, जिसमें मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे।

बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश को पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी हरियाणा सरकार ने
हरियाणा सरकार ने भारी बारिश के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश को पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को यहां कहा कि इस सहायता का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करना तथा पर्वतीय राज्य में जारी बचाव एवं पुनर्वास प्रयासों को मजबूत करना है। इस बार हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button