टॉप न्यूजदेश-दुनिया
Maharashtra News : मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में शिवसेना-यूबीटी की जीत, आदित्य ठाकरे बोले-अभी तो बस शुरुआत है

आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने शनिवार को कहा कि मुंबई विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को सभी सीट पर मिली जीत सिर्फ शुरुआत है और ऐसी जीत को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी दोहराया जाना चाहिए।
आदित्य ठाकरे युवा सेना का नेतृत्व करते हैं, जो शिवसेना (यूबीटी) की युवा शाखा है। युवा सेना ने सीनेट चुनावों में भारी जीत हासिल की और सभी 10 स्नातक सीटें जीतीं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आसानी से हरा दिया। (भाषा)



