देश-दुनिया

Dollar Vs Rupee: रुपया 32 पैसे टूटकर 85.76 प्रति डॉलर पर

Tariff War: शुल्क युद्ध बढ़ने के बीच वैश्विक उथल-पुथल के माहौल और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे लुढ़ककर 85.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी और घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों में धन निकासी की होड़
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और कमजोर डॉलर भी रुपये में नुकसान को रोकने में विफल रहे, क्योंकि विदेशी और घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों में धन निकासी की होड़ मची थी।

अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार, व्यापार युद्ध को लेकर चिंता बढ़ी
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए सीमा शुल्क के संभावित आर्थिक नुकसान से जुड़ी चिंताएं हावी होने से सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में अप्रत्याशित कारोबार हुआ। बाजार शुरुआती भारी गिरावट से उबरने के बाद फिर से नुकसान में चला गया।

एसएंडपी 500 सूचकांक कारोबार शुरू होने के तुरंत बाद 4.7 प्रतिशत गिरा
एसएंडपी 500 सूचकांक कारोबार शुरू होने के तुरंत बाद 4.7 प्रतिशत गिर गया, लेकिन फिर इसमें 3.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, यह उछाल क्षणिक रहा और सूचकांक जल्द ही 1.3 प्रतिशत की गिरावट पर वापस आ गया।

अमेरिकी शुल्क से भारत में विनिर्माता बहुत चिंतित नहीं: आईटी सचिव कृष्ण
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विनिर्माता भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार अमेरिका द्वारा हाल ही में आयात शुल्क में की गई बढ़ोतरी से बहुत चिंतित नहीं हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस कृष्णन ने सोमवार को यह बात कही। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि शुल्क की स्थिति आगे क्या होती है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button