देश-दुनिया
Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर से हमला कर 17 आतंकियों को किया ढेर

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों (Pakistani security Forces) ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में आतंकिदियों के ठिकानों पर हेलीकॉप्टर से हमला कर 17 आतंकियों को मार गिराया। सेना के सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बन्नू और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में इन अभियानों को अंजाम दिया गया।
उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली के हासो खेल इलाके में पांच आतंकी मारे गए
बन्नू जिले के बाका खेल इलाके में सुरक्षा बलों ने हाफिज गुलबहादुर समूह से जुड़े आतंकियों के ठिकाने पर हेलीकॉप्टर से हमला कर 12 आतंकियों को मार गिराया। दूसरा अभियान उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली के हासो खेल इलाके में अंजाम दिया गया, जहां पांच आतंकी मारे गए। (भाषा)



