राजनीति

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र चुनावी परिणाम पर देवेंद्र फडणवीस बोले, ‘एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन है’

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के साथ ही शनिवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नारे ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ को दिया। देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन है।’’

मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा
सबसे बड़े दल होने के बावजूद 2019 में देवेंद्र फडणवीस जब विपक्ष में थे, तब उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में कहा था कि मेरा पानी उतरता देख, किनारों पर घर मत बना लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा। भाजा की अब 100 से ऊपर सीट आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है। इस बीच, उनकी मां सरिता फडणवीस ने भी कहा है कि वह बेशक मुख्यमंत्री बनेंगे। महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के बाद फडणवीस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है।

लाडकी बहिन योजना के कारण रुझान महायुति के पक्ष में : एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी प्रमुख पहल ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के कारण ही विधानसभा चुनाव के रुझान महायुति के पक्ष में हैं। शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने कल्याणकारी योजनाओं का जवाब अपने मतों से दिया है।

महाराष्ट्र: भाजपा नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने को तैयार, कांग्रेस और सहयोगी मात्र 51 सीट पर आगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button