खेल-मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह मुंबई की एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अनिल अरोड़ा ने बांद्रा की एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। (भाषा)



