Maharashtra Election Result और संभल में पथराव पर कंगना रनौत ने कही ये बात

भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम (Maharashtra Election Result ) पर कहा कि ये हमारी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। हम सब कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और हम महाराष्ट्र व पूरे भारत की जनता के धन्यवादी हैं।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल में पथराव की घटना पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सिर्फ संभल ही नहीं बल्कि हमारे देश में बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते। ऐसे इलाकों में लोग शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और शरणार्थियों को फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं। हमारा जो ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का मंत्र हैं उसका महत्व हमें साफ-साफ दिखता है। हमें अपने देश में एकजुट रहना होगा। (एएनआई)



