Jammu Kashmir Election Result: जानें, कौन हैं शगुन परिहार, जिन्होंने किश्तवाड़ में खिलाया कमल; उनके पिता और चाचा की आतंकियों ने कर दी थी हत्या

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election Result) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकमात्र महिला उम्मीदवार शगुन परिहार ने मंगलवार को घोषित नतीजों के मुताबिक किश्तवाड़ सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने जीत के बाद क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लड़ने का संकल्प जताया। शगुन परिहार ने विधानसभा चुनाव में किश्तवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से 521 वोटों से जीत हासिल की, जिसके नतीजे मंगलवार, आठ अक्टूबर को घोषित किए गए। शगुन को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सज्जाद अहमद किचलू से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।
शगुन के पिता और चाचा की आतंकियों ने की थी हत्या
2018 में शगुन परिहार के पिता अजीत परिहार और उनके भाई अनिल जो तब भाजपा के राज्य सचिव थे की पंचायत चुनाव से ठीक पहले उनके घर के पास आतंकियों ने हत्या कर दी थी। शगुन परिहार को मैदान में उतारकर भाजपा का उद्देश्य उस जिले में बहुसंख्यक मुस्लिम और अल्पसंख्यक हिंदू समुदायों दोनों से अपील करना था, जिन्होंने 1990 के दशक के मध्य से 2000 के दशक की शुरुआत तक आतंकवाद का अनुभव किया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



