राजनीति

AAP: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति से की मुलाकात, राघव चड्ढा बोले-बदले की राजनीति कर रही है आप

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) की लड़ाई अब राष्ट्रपति तक पहुंच गई है। मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। वहीं, राघव चड्ढा ने भी तीन सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा।

पंजाब के सीएम ने इस मुद्दे पर की चर्चा
इस मौके पर पंजाब के सीएम ने राष्ट्रपति से आप के छह राज्यसभा सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। ये सांसद एक सप्ताह पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

राघव चड्ढा ने तीन सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की
इस बीच, राघव चड्ढा ने भी तीन सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सुबह राष्ट्रपति से मिलकर मुझे और मेरे तीन साथी सांसदों को बहुत गर्व महसूस हुआ। हमने उन्हें बताया कि कैसे आप की पंजाब सरकार, राज्य की मशीनरी का दुरुपयोग करके हमें निशाना बना रही है। सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक विकल्पों का सम्मान किया जाना चाहिए
राघव चड्ढा के मुताबिक, जिस पार्टी ने कभी बदले की राजनीति का रोना रोया था, आज वही पार्टी खुद बदले की राजनीति का सबसे जहरीला रूप अपना रही है। राष्ट्रपति के इस आश्वासन से हमें बल मिला है कि संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक विकल्पों का सम्मान किया जाना चाहिए। आज आप एक राजनीतिक दल की तरह कम और एक जुनूनी, ठुकराए हुए पूर्व प्रेमी की तरह ज्यादा व्यवहार कर रही है, जो कड़वाहट से भरा है, बदले की भावना रखता है, और अतीत को भुलाकर आगे नहीं बढ़ पा रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button