राजनीति

Farmer Protest: हम किसानों की सभी मांगों का करते हैं समर्थन: कांग्रेस

Kisan Andolan: कांग्रेस ने किसान संगठनों के संसद मार्च को लेकर शुक्रवार को कहा कि वह किसानों एवं उनके संगठनों की सभी मांगों का समर्थन करती है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि किसान आज संसद मार्च कर रहे हैं। खुद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के माननीय सभापति जगदीप धनखड़ का समर्थन मिलने के बाद उनके विरोध को जबरदस्त बूस्टर डोज मिला है।

शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर मार्च करेंगे किसान
पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का एक जत्था शुक्रवार को दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेगा।

निषेधाज्ञा के बावजूद किसान शुक्रवार को शंभू बॉर्डर से दिल्ली तक मार्च करेंगे
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बृहस्पतिवार को कहा कि 101 किसानों का एक ‘जत्था’ शंभू बॉडर विरोध प्रदर्शन स्थल से शुक्रवार अपराह्न एक बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेगा। हालांकि, अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी किया है, जिसमें जिले में पांच या अधिक व्यक्तियों की किसी भी गैरकानूनी सभा पर रोक है।

किसानों के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
दिल्ली पुलिस ने पंजाब के किसानों के शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च से पहले सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

किसानों के ‘दिल्ली कूच’ के मद्देनजर दाता सिंह वाला बॉर्डर पर सुरक्षा बल अलर्ट पर
पंजाब की खनौरी सीमा पर पिछले दस महीने से डेरो डाले बैठे किसान सगठनों द्वारा ‘दिल्ली कूच’ का आह्वान किये जाने के मद्देनजर हरियाणा के दाता सिंह वाला बार्डर पर सुरक्षा बलों को फिर से सतर्क कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसानों के ‘दिल्ली कूच’ के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने दाता सिह वाला बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को हालात से निपटने के लिए अभ्यास किया और अपनी तैयारियों की समीक्षा की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button